चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में “अरावली बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत पाडल पोल से कलेक्टर चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि यह पैदल मार्च किला रोड पाडल से प्रारंभ होकर गांधी चौक, मेन बाजार, सुभाष चौक होते हुए कलेक्टर चौराहे तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां लेकर अरावली बचाओ–देश बचाओ के नारे लगाते हुए एकजुट होकर आगे बढ़े।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह प्रदेश की जीवनरेखा भी है। अरावली पर्वतमाला रेगिस्तान के विस्तार को रोकने, धूलभरी आंधियों से बचाव करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही यह प्रदेशवासियों की आस्था का केंद्र भी है, जहां अनेक देवालय स्थित हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार षड्यंत्रपूर्वक प्रदेश की पहचान अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर रही है। खनन पट्टों के आवंटन के माध्यम से इस बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की इस अमूल्य धरोहर को बचाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान चलाने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के विरुद्ध व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि सोई हुई सरकार की आंखें खुल सकें।

पैदल मार्च कार्यक्रम में बड़ी सादड़ी से प्रत्याशी रहे बद्रीलाल जाट जगपुरा, सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित बोरीवाल, रंजना लाड़, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट, सम्पत धाकड़, पारस जैन, परमेश्वर जाट, निवर्तमान निकाय अध्यक्ष संदीप शर्मा, सुभाष शारदा, जिला पदाधिकारी पुरुषोत्तम जवर, दिनेश गुजर, गोपाल आजना, करण सिंह सांखला, रविंद्र सिंह, भोपराज टाक, नुसरत खान, सोनू सोमानी, अरुण कंडारा, रफीक खान, मनोहर मीणा, बंटी पारक, रवि सोनी, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, विजय चौहान, विजय चौधरी, दिनेश शर्मा, अशोक लड़ा, विनोद लड़ा, गोविंद कोटरी, पूर्व पार्षद सुमंत सुवालका, अशोक वैष्णव, राजेश सरगरा, सुमित मीणा, समी सिंह, गोपी खटीक, राजू खटीक, गोपाल सालवी, मनीष मीणा, युवा प्रदेश सचिव आशाराम गाडरी, दीपक सिंह राठौड़, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजय राव, एनएसयूआई प्रदेश सचिव संजय सेन, एसीसी प्रदेश सचिव अजय लोट, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव सफीना खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बड़ी सादड़ी वाइस चेयरमैन मुस्तफा बोहरा, बेगूं नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च में भाग लिया।













