
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस मंत्री दक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 96 प्रतिभाओं का सम्मान चित्तौड़गढ़, । 77वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में एमबीसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड एवं विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व अनिल कुमार पांडे के द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते


























