भजन संध्या एवं गोसेवा के साथ मनाया जाएगा महंत चंद्रभारती महाराज का जन्मोत्सव

चित्तौड़गढ़। शहर में पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज का 68वां जन्मदिन रविवार को गोसेवा के साथ मनाया जाएगा। साथ ही एक शाम गुरुदेव के नाम से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें समस्त भक्त भाग लेंगे। जन्मोत्सव पर होने वाली भजन संध्या को लेकर तैयारियां की जा रही है।

हजारेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि महंत चंद्रभारती महाराज के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को सुबह हजारेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर के पंडितों की ओर से अभिषेक करवाया जाएगा। बाद में चंद्रभारती महाराज के शिष्य एवं अनुयाई गांधीनगर स्थित गोशाला जाएंगे।यहां गायों को गुड एवं चारा खिलाया जाएगा। बाद में पूरे दिन मंदिर में भक्त एवं अनुयाई श्री महंत को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचेंगे। वहीं रात्रि के एक शाम गुरुदेव के नाम भजन संध्या का आयोजन हजारेश्वर वाटिका में किया जाएगा। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। यहां कलाकार भावेश कुमावत, राजेश सोमानी, ईश्वर शर्मा, भव्य अग्रवाल, मुकेश तेली आदि भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर मंदिर के पंडित विष्णु शर्मा, मुकेश जोशी, जुगल किशोर, भैरूलाल, गोपाल शर्मा, राहुल शर्मा, पवन, शिवप्रकाश, मुरलीधर, छीतरमल, अरुण सहित कई पंडित एवं भक्त तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें