भाजपा युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन

चित्तौड़गढ़। देहली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, उपाध्यक्ष अभिषेक पटेल, उपाध्यक्ष एवं निजी सचिव इंद्रेश कुमार निलेश कुमार द्विवेदी तथा महामंत्री रोचक सचदेवा हाल ही में मेवाड़ अंचल के धार्मिक भ्रमण पर रहे।

धार्मिक यात्रा के दौरान पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम श्रीनाथ जी एवं एकलिंग नाथ के दर्शन कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वे चित्तौड़गढ़ जिले के मंडपिया स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भारतीय सद्भभावना मंच के जिला अध्यक्ष राजमल छिपा ने बताया कि सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में भारतीय सद्भभावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डॉ.) अर्जुन मूंदड़ा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (सेवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आबिद शेख, जिला प्रतिनिधि भेरूलाल बारेठ सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय सद्भभावना मंच की ओर से चित्तौड़ किले का प्रतीक चिह्न भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इसी दौरान सांवलिया सेठ मंदिर अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने भी समस्त पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी देते हुए विधिवत दर्शन कराए।

यह धार्मिक यात्रा आपसी सद्भभावना, सांस्कृतिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का प्रेरक संदेश देती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें