चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप के कारण बनास में बही वैन:3 की मौत, एक महिला लापता, 5 लोगों ने गाढ़ी पर चढ़कर बचाई जान
जिला कलक्टर, एसपी, विधायक भी मौके पर पहुंचे

नगेन्द्र मोड
चित्तौड़गढ़ में एक वैन गूगल मैप के कारण ट्रैफिक के लिए बंद बनास नदी पुलिया पर पहुंच गई। इसमें एक ही परिवार के 9 लोग थे। नदी के बहाव के कारण वैन पुलिया से नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में एक 4 साल के बच्ची और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक महिला अब भी लापता है।हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला कलक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बचाव एवं राहत कार्य की भी विस्तार से जानकारी ली।

हादसा जिले के राशमी थाना क्षेत्र के सोमी-उपेरड़ा पुलिया पर रात 1 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार परिवार के 5 लोगों ने वैन पर चढ़कर जान बचाई।जानकारी के अनुसार परिवार चित्तौड़गढ के भूपालसागर थाने के कानाखेड़ा गांव का रहने वाला है। वे भीलवाड़ा जिले में सवाई भोज मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। देर रात मंदिर से लौटते हुए वो रास्ता भटक गए। गूगल मैप की लोकेशन उन्हें बनास नदी की 3 साल से बंद पुलिया सोमपी-उपरेड़ा पर ले गई। मातृकुंडिया डैम के गेट खोले जाने के कारण नदी पुलिया के ऊपर से बह रही थी। पानी के बहाव के बीच ड्राइवर ने वैन निकालने की कोशिश की, लेकिन वो फंस गई। कुछ मिनटों बाद पानी के बहाव के कारण नीचे गिर गई।वैन डूबने लगी तो परिवार को 5 लोग जैसे-तैसे ऊपर चढ़े। बाकी चार लोग बह गए। वैन पर चढ़े लोगों ने अपने परिजन को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि इस हादसे में दो महिलाएं और दो बच्चियां बह गईं। रात होने की वजह से रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया था। चित्तौड़गढ़ से भी रात 3 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद 4 साल की बच्ची खुशी पुत्री मदन की बॉडी को बाहर निकाला। वहीं, चंदा (21) पत्नी हेमराज, ममता (25) पत्नी मदन की बॉडी बुधवार सुबह 10 बजे नदी से निकाली गई।

जबकि, रूत्वी (6) पुत्री हेमराज की तलाशी जारी है।हादसे के बाद वैन के ऊपर फंसे लोगों को मछुआरे की नाव से बचाया गया। पुलिस के अनुसार रात को बचाए गए लोगों में मदनलाल (25) पुत्र देवीलाल, हितेश (16) पुत्र सोहन, लीला (18) पत्नी देवीलाल, काव्यांश (9 माह) पुत्र मदन, आयांश (9 माह) पुत्र देवीलाल थे।












